NaukariTimes.in
UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
हेलो दोस्तों Naukaritimes.in में आप का स्वागत है आज हम आपके लिए सरकारी नौकरी के इस भाग में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की नवीनतम विज्ञप्ति लेकर आए है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को यह जान कर ख़ुशी होगी की लोक सेवा आयोग ने यूकेपीएससी सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की 222-पोस्ट की विज्ञप्ति जारी की है।
इस विज्ञप्ति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते है यह विज्ञप्ति उत्तराखंड राज्य के लोक सेवा आयोग ने जारी की है जिसमे योग्य आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे है। आवेदन करने से पहले सभी आवेदको से निवेदन है की विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ ले।
विज्ञप्ति की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है।
1 | विज्ञप्ति का नाम | सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 |
2 | विभाग का नाम | लोक सेवा आयोग |
3 | राज्य का नाम | उत्तराखंड |
4 | विज्ञप्ति जारी करने की दिनांक | 31-01-2024 |
5 | ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की दिनांक | 16-01-2024 |
6 | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक | 22-03-2024 |
7 | कुल पोस्ट | 222 |
8 | अद्यतन रिक्ति सूचना डाउनलोड करें Download Updated Vacancy Notice | यहाँ क्लिक करे |
9 | विज्ञप्ति डाउनलोड करे | यहाँ क्लिक करे |
10 | उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
आयु सीमा की जानकारी
क्र स | श्रेणी | आयु सीमा मे श्रेणी अनुसार छूट |
1 | न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
2 | अधिकतम आयु. | 48 वर्ष |
3 | उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वही जन्मतिथि जो मैट्रिक/माध्यमिक परीक्षा में दर्ज की गई हो आवेदन जमा करने की तिथि पर प्रमाण पत्र या समकक्ष प्रमाण पत्र स्वीकार किया जाएगा आयोग और इसके परिवर्तन के किसी भी बाद के अनुरोध पर विचार या अनुमति नहीं दी जाएगी। |
शैक्षणिक योग्यता की जानकारी।
पद का नाम | कुल पोस्ट | शैक्षणिक योग्यता |
सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस | 65 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री। |
सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस | 43 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री। |
प्लाटून कमांडर | 89 | भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री। |
फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी | 25 | बीएससी 6 महीने के कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स के साथ। |
श्रेणी के अनुसार रिक्ति का विवरण दिया गया है
पद का नाम | Gen. | EWS | OBC | SC | ST | Total |
सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस | 35 | 06 | 09 | 13 | 02 | 65 |
सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस | 23 | 04 | 06 | 09 | 01 | 43 |
प्लाटून कमांडर | 48 | 08 | 12 | 18 | 02 | 89 |
फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी | 14 | 02 | 03 | 05 | 01 | 25 |
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
इनके लिए विस्तृत दिशानिर्देश/प्रक्रियाएँ
(1) आवेदन पंजीकरण
(2) फीस का भुगतान
(3) दस्तावेज़ स्कैन और अपलोड करें
आवेदन शुल्क
क्र स | श्रेणी | फीस श्रेणी के अनुसार |
1 | General | Nil |
2 | OBC / EWS Category | Nil |
3 | SC / ST Category | Nil |
4 | PH Category | Nil |
महत्वपूर्ण दिशानिर्देश।
1. आयोग द्वारा सम्पन्न की जाने वाली सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया, पदों से संबंधित संगत सेवा नियमावली, अद्यतन प्रचलित अधिनियमों / नियमावलियों/मैनुअल्स / मार्ग-दर्शक सिद्धान्तों एवं समय-समय पर आयोग द्वारा लिये गये निर्णयों इत्यादि में वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत सम्पन्न की जायेगी।
2. अभ्यर्थियों हेतु Uttarakhand Public Service Commission (Procedure and Conduct of Business) Rules-2013 एवं प्रथम संशोधन-2016 और उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, परीक्षा परिणाम निर्माण प्रक्रिया विनियमावली, 2022 आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
3. ऑनलाइन आवेदन-पत्र के साथ समस्त वांछित अभिलेख / प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के उपरांत प्राप्त किए जायेंगे। आयोग में प्राप्त अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Scrutiny) उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग सन्निरीक्षा मार्गदर्शिका-2022 के आलोक में सम्पन्न की जायेगी, जो आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
4. अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक अनिवार्य शैक्षिक अर्हता का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र / उपाधि प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी को सन्निरीक्षा टीप में अनर्ह अभ्यर्थियों की श्रेणी में रखा जायेगा।
5. ऑनलाईन आवेदन में अधिमानी अर्हता का दावा करने पर परन्तु अधिमानी अर्हता से सम्बन्धित प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की स्थिति में अधिमानी अर्हता का लाभ अनुमन्य नहीं होगा। UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
6. आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि तक निर्धारित प्रारूप पर न होने / वैध न होने / भारत सरकार की सेवाओं हेतु जारी होने परंतु उत्तराखण्ड राज्य की सेवा में लागू न होने / ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि के पश्चात् का जारी होने के कारण स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे तथा ऐसे अभ्यर्थी को सन्निरीक्षा टीप में अनर्ह अभ्यर्थियों की श्रेणी में रखा जायेगा। UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
7. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र में क्षैतिज आरक्षण का दावा किया गया है किन्तु आरक्षण सम्बन्धी प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है अथवा क्षैतिज आरक्षण सम्बन्धी प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप पर न होने/वैध न होने / ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि के पश्चात का जारी होने के कारण स्वीकार्य नहीं किये जायेगे तथा ऐसे अभ्यर्थी को सन्निरीक्षा टीप में अनर्ह अभ्यर्थियों की श्रेणी में रखा जायेगा। UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
8. अभ्यर्थी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध न कराने की स्थिति में आवेदन को अपूर्ण मानते हुए अभ्यर्थी को अनर्ह अभ्यर्थियों की श्रेणी में रखा जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन-पत्र/प्रमाण-पत्रों इत्यादि की सन्निरीक्षा के दौरान ऑनलाईन आवेदन पत्र में अर्हता के सम्बन्ध में किये गये दावों के सापेक्ष प्रस्तुत प्रमाण पत्रों / अभिलेखों में कोई कमी या असत्यता पायी जाती है तो अभ्यर्थी को अनर्ह अभ्यर्थियों की श्रेणी में रखा जायेगा।
9. अनर्ह अभ्यर्थियों की सूचना आयोग की वेबसाईट पर प्रसारित की जायेगी। उक्त हेतु सूचना डाक द्वारा प्रेषित नहीं की जायेगी। इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को सूचना हेतु विज्ञप्ति राज्य के दैनिक समाचार पत्रों में एवं आयोग की वेबसाईट पर प्रसारित की जायेगी। UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
1. सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की विज्ञप्ति किस राज्य की है?
Ans. यह विज्ञप्ति उत्तराखंड राज्य की है। UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
2. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कुल कितने पदों पर विज्ञप्ति जारी की है?
Ans. विभाग ने कुल 222-पदों की सांख्य पर विज्ञप्ति जारी की है।
3. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है?
Ans. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक 22-03-2024 है।
4. परीक्षा की संभावित दिनांक क्या है?
Ans. विभाग द्वारा परीक्षा की दिनांक अभी निर्धारति नहीं की गई है।
5. विभाग की ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
Ans. विभाग की ऑफिशल URL Address https://psc.uk.gov.in/ है।
6. सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 की विज्ञप्ति का सिलेबस क्या है?
Ans. विज्ञप्ति का सिलेबस डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
UKPSC Uttarakhand Police Sub Inspector SI Exam
Read This:- UPPSC Medical Officer Gr-II Recruitment 2024 (2535 Posts)